जमशेदपुर, मई 11 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के मॉडल स्टेशन टाटानगर में पार्सल कार्यालय के पास बर्मामाइंस गेट के लिए यात्री सुविधा में लगा एक्सीलेटर चार-पांच दिनों से बंद है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है लेकिन रेल अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लाचारी में सीनियर सिटीजन किसी तरह सीढ़ी चढ़कर एक से दूसरे गेट या प्लेटफार्म से आवागमन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक्सीलेटर आए दिन खराब होते रहते हैं। रेलवे द्वारा ठीक भी कराया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोबारा तकनीकी खराबी आने के कारण इन्हें बंद कर दिया जाता है। यह भी पढ़ें- सीनियर सिटीजन के लिए नहीं है अलग टिकट काउंटर यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर एक्सीलेटर को सही ढंग से चालू रहना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...