टाटानगर स्टेशन पर नशा विरोधी जागरूकता अभियान
जमशेदपुर, जून 30 -- चक्रधरपुर मंडल रेलवे कल्याण विभाग ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन पर नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नुक्कड़ कार्यक्रम के जरिए यात्रियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।इस मौके पर रेलवे कर्मचारियों के साथ आरपीएफ के जवान भी शामिल हुए। अभियान टीम ने यात्रियों को नशे के नुकसान बताते हुए जागरूकता पर्चे वितरित किए। रेल कर्मचारियों ने कहा कि नशे की लत से आर्थिक संकट पैदा होता है, जिससे घरेलू हिंसा बढ़ती है। इससे परिवार बिखर जाते हैं और बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाता है।कार्यक्रम में सभी से अपील की गई कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ और खुशहाल परिवार बनाए रखें। यह भी पढ़ें- Begusarai News मानव तस्करी व नशा मुक्ति के प्रति लोगों को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.