टाटानगर स्टेशन पर दोनों गेट के भवन को सिग्नेचर ब्रिज से जोड़ेगा रेलवे
जमशेदपुर, मई 16 -- टाटानगर स्टेशन के दोनों गेट को रेलवे सिग्नेचर ब्रिज से जोड़ेगा। पुनर्विकास योजना से स्टेशन और यार्ड की दर्जन भर लाइन के ऊपर करीब 125 मीटर लंबे और 36 मीटर चौड़े अत्याधुनिक सिग्नेचर ब्रिज को मंजूरी मिल गई। सिग्नेचर ब्रिज द्वारा ट्रेन यात्रियों और रेलकर्मियों को एक से दूसरे गेट पर आवागमन करने में सहूलियत होगी। जानकार बताते हैं कि, स्टेशन के बर्मामाइंस गेट की ओर 3 मंजिला और पुराने गेट की तरफ 6 मंजिला भवन बनना है। सिग्नेचर ब्रिज स्टेशन के दोनों नए फुट ओवरब्रिज के बीच बनेगा। सिग्नेचर ब्रिज होने से स्टेशन के दोनों गेट पर ट्रैफिक की समस्या 50 वर्ष तक नहीं होगी, क्योंकि यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने का दोनों गेट पर तीन साधन उपलब्ध होंगे। मालूम हो कि, टाटानगर स्टेशन के विकास की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.