टाटानगर स्टेशन पर चोरी की कोशिश, वीडियो वायरल
जमशेदपुर, मई 2 -- टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाइन में खड़े एक व्यक्ति पर चोरी की कोशिश का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी लाइन में लगने का बहाना बनाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ा और मौका पाकर एक यात्री के पैकेट पर हाथ साफ करने की कोशिश की। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, रेल पुलिस चोर को नहीं पकड़ पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.