जमशेदपुर, फरवरी 3 -- यात्रियों द्वारा पानी की खाली बोतल इधर-उधर फेंके जाने से स्टेशन का ड्रेनेज सिस्टम जाम होने की आशंका को देखते हुए टाटानगर स्टेशन पर नई पहल की गई है। यात्रियों को जागरूक करने के साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बोतल बैंक लगाया गया है, ताकि लोग खाली बोतल उसी में डाल सकें। रेलवे के अनुसार, यह पहल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के तहत शुरू की गई है। रेल कर्मचारियों ने बताया कि जल्द ही स्टेशन के सभी पांचों प्लेटफॉर्म पर बोतल बैंक लगाए जाएंगे, ताकि लाइन और प्लेटफॉर्म पर कोई भी खाली पानी की बोतल न छोड़ी जाए और स्टेशन परिसर साफ-सुथरा बना रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...