जमशेदपुर, अगस्त 15 -- जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस पर टाटानगर के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक समीर गौरव ने 100 फीट ऊंचा तिरंगे को फहराया। इस दौरान स्टेशन निदेशक सुनील कुमार, स्टेशन अधीक्षक जीके माझी और वाणिज्य उपाधीक्षक एसके सिंह समेत दर्जनों रेल कर्मचारी में तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रध्वज फहराने के दौरान स्टेशन परिसर राष्ट्रीय गीतों से गूंज रहा था। इधर सिविल डिफेंस के सदस्यों ने रेल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूक किया। मालूम हो कि, टाटानगर रेल क्षेत्र में दर्जनभर विभागों के कार्यालय एवं विभिन्न संगठनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के बाद ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारी सम्मानित हुए। एरिया मैनेजर ने कहा कि रेल कर्मचारी देश की सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.