जमशेदपुर, दिसम्बर 22 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर कुलियों की मनमानी जारी है। रेलवे के अधिकृत कुली द्वारा भी बिल्ला नहीं लगाने से अवैध कुली के पहचान में यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इसके अलावा कुली रेलवे की रेट चार्ट के खिलाफ यात्रियों से शुल्क वसूलते हैं लेकिन टाटानगर स्टेशन के पदाधिकारी शोर ध्यान नहीं दे रहे हैं। व्यवसायी श्रवण कुमार देबुका ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर और मेल के माध्यम से यह जानकारी दी और औचक जांच के बाद उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि, यात्रियों को स्टेशन पर दिक्कत नहीं हो। व्यवसायी के अनुसार, ट्रेन से उतरने या चढ़ने के दौरान यात्रियों के पास समय नहीं रहता कि वे कुली की मनमानी की शिकायत रेल अधिकारी से कर सके। व्यवसायी ने कहा स्टेशन पर कुलियों की मनमानी व ज्यादा रकम वसूली प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.