जमशेदपुर, फरवरी 18 -- टाटानगर के स्टेशन निदेशक सुनील कुमार ने मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन मुख्यालय में बेस्ट केप्ट का अवॉर्ड प्राप्त किया। समारोह में चक्रधरपुर मंडल के कई पदाधिकारी भी गार्डेनरीच में मौजूद थे। बताया गया कि टाटानगर स्टेशन की सफाई पर रेलवे ने पिछले तीन वर्षों में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए और नियमित निगरानी के कारण यह अवॉर्ड मिला। इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल को भी विभिन्न रिकार्ड के कारण आठ अवॉर्ड प्रदान किए गए। इससे पूर्व भी टाटानगर और राउरकेला स्टेशन को रेलवे जोन और बोर्ड द्वारा कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.