जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- टाटानगर स्टेशन चौक से सुंदरनगर तक नई और चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। सड़क निर्माण के लिए राज्य पथ निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कराई जा रही है। सड़क के बनने से जमशेदपुर से ओडिशा और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के लिए सड़क मार्ग से आवाजाही अधिक सुगम होगी। स्टेशन रोड और सुंदरनगर मार्ग से रोजाना सैकड़ों बसें और ट्रक गुजरते हैं, जिन्हें इस परियोजना से बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना के तहत सुंदरनगर स्थित रेल लाइन के ऊपर एक ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा, जिससे क्रॉसिंग के दौरान वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। स्टेशन चौक से सुंदरनगर तक सड़क निर्माण के दौरान कई छोटे-बड़े पुल, पुलिया और डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। सड़क का लेआउट ड्रोन सर्वे के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। फिलहाल, टाटानगर स्टेशन चौक से सुंदरनगर तक सड़क की चौड़ाई कम ह...