टाटानगर स्टेशन को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट
जमशेदपुर, जून 24 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के मॉडल स्टेशन टाटानगर को आईएसओ 14001/2015 का सर्टिफिकेट दूसरी बार मिला है। इससे पहले सोमवार को आईएसओ टीम ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। टीम ने स्वच्छता, कचरा निस्तारण, पर्यावरण सुरक्षा और बायो टॉयलेट व्यवस्था की जांच की। दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक चली जांच में वाणिज्य, मैकेनिकल, स्वास्थ्य और अन्य विभागों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों से टीम को अवगत कराया। निरीक्षण के बाद स्टेशन निदेशक को सर्टिफिकेट सौंपा गया। टाटानगर स्टेशन को वर्ष 2019 से लगातार यह सर्टिफिकेट मिल रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में रेलवे बोर्ड का अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुका है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाइडलाइंस के अनुसार यहां लंबे समय से काम हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की हर जांच में टाटानगर की रैंकिंग बेहतर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.