टाटानगर स्टेशन की पार्किंग में बनेगा स्थायी पैसेंजर होर्डिंग एरिया
जमशेदपुर, मई 12 -- एयरपोर्ट की तरह टाटानगर स्टेशन पर भी पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनेगा। यात्री सुविधा और सुरक्षा के लिए यह योजना बनी है, ताकि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ न लगे। पार्किंग में स्थायी पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाने का दक्षिण पूर्व जोन, चक्रधरपुर मंडल व टाटानगर के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। टाटानगर में होल्डिंग एरिया का प्रस्ताव जल्द रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा। भीड़ के समय यात्रियों को प्लेटफॉर्म से दूर रखने के लिए रेलवे समय-समय पर होल्डिंग एरिया बनता है। अभी पोर्टिको फुटपाथ के शेड में पंखा लगाकर रेलवे यात्रियों को प्लेटफॉर्म से दूर रखता है, लेकिन बारिश, धूप और जाड़े में ठंडी हवा से सीनियर सिटीजन, महिलाओं व बच्चों को परेशानी होती है। इससे रेलवे स्थायी पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाने की तैयारी में है। यह भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.