टाटानगर स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण
जमशेदपुर, मई 16 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म तक पहुंच मार्ग और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ने वाली है, इसलिए भीड़ नियंत्रण, पेयजल, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने आरपीएफ महिला बैरक का भी निरीक्षण कर महिला कर्मियों की समस्याएं सुनीं।स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- यात्री सुविधाओं का प्राथमिकता पर रखें ध्यान : एडीआरएम प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.