टाटानगर से दिल्ली की ट्रेनों में चार दिन पार्सल बुकिंग होगी बंद
जमशेदपुर, अगस्त 10 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पार्सल से दिल्ली व आसपास के स्टेशनों की ट्रेनों में चार दिन 12 से 15 अगस्त तक पार्सल की लोडिंग एवं अनलोडिंग बंद रहेगी। रेलवे में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश हुआ है, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्टेशनों पर सुरक्षा और जांच में सहूलियत हो। इससे नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला व अन्य स्टेशनों के लिए टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अन्य स्टेशनों से भी पार्सल बुकिंग नहीं होगी। मालूम हो कि टाटानगर से पुरुषोत्तम, नीलांचल, संपर्क क्रांति, राजधानी, जम्मूतवी, हल्दिया और संतरागाछी की ट्रेनें दिल्ली के आसपास के स्टेशनों पर जाती है। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त तक 5 स्टेशन पर पार्सल बुकिंग प्रतिबंध यह भी पढ़ें- आज से 16 अगस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.