जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- टाटानगर स्टेशन विकास एवं अन्य निर्माण कार्य को लेकर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 22 और 28 अप्रैल को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शांति व्यवस्था के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने जिला प्रशासन को दंडाधिकारी नियुक्त करने के लिए पत्र दिया था। दूसरी ओर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने बागबेड़ा थाना, बर्मामाइंस थाना और आरपीएफ को पत्र देकर अभियान के दौरान सुरक्षा बल तैनात करने का आग्रह किया है, ताकि सरकारी योजना और विकास कार्य में कोई बाधा न पहुंचे। सूचना के अनुसार 22 और 28 अप्रैल को स्टेशन रोड गुदरी बाजार और बर्मामाइंस लकड़ी टाल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। यह भी पढ़ें- मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाएगा रेलवे वहीं, रेलवे ने सड़क चौड़ीकरण एवं अन्य कार्यों के लिए स्टेशन से ख...