टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन के लिए टेंडर जारी
जमशेदपुर, जून 13 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर टू-व्हीलर पार्किंग संचालन के लिए 60 दिनों की अवधि का टेंडर जारी किया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून दोपहर 12 बजे तक रखी गई है।रेलवे प्रशासन ने बताया कि इच्छुक पक्ष संबंधित एसएमआर कार्यालय अथवा सीटीआई कार्यालय टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा से कोटेशन संबंधी दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। निविदा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए आवेदकों को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय, चक्रधरपुर से संपर्क करने की सलाह दी गई है। रेलवे प्रशासन ने निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.