जमशेदपुर, मार्च 6 -- टाटानगर रेलवे अस्पताल में गुरुवार सुबह रेलवे के रिटायर कर्मचारी भोला प्रसाद की पत्नी की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने गलत दवा देने और टाटा मोटर्स रेफर नहीं करने का आरोप लगाया है। 70 वर्षीय गुलफूल देवी को 3 मार्च को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जबकि रात में उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण परिजन गुरुवार को पहुंचे और बवाल मचाया। परसूडीह हलुदबनी की रहने वाली वृद्धा के बेटे राजेश प्रसाद ने बताया कि उसकी मां को मामूली सर्दी, खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी। पैदल घर से अस्पताल आई थी। अस्पताल में दवा देने के बाद स्थिति गंभीर होने लगी और रात करीब 9 बजे बाद उनकी मौत हो गई। लगातार टाटा मोटर्स अस्पताल रेफर करने का आग्रह पर भी डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया यहां तक कि मां की मौत की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.