जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के दिवंगत महासचिव एमएन प्रसाद की स्मृति में बुधवार को टाटानगर रेलवे संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इससे टाटानगर के सबसे ज्यादा लोको पायलट ने दोपहर 12 बजे तक रक्तदान किया है जबकि रक्तदान करने वालों की कतार लंबी थी। टाटानगर में रक्तदान शिविर से पूर्व ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के ब्रांच अध्यक्ष आरबी राय और सचिव शैलेश कुमार के नेतृत्व स्वर्गीय एमएन प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गई। सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि एमएन प्रसाद जीवनभर लोको पायलट को सुविधा और अधिकार दिलाने का संघर्ष करते रहे। उनके नेतृत्व में लोको पायलट को रेलवे बोर्ड से कई सुविधाएं भी मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.