जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर। हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को टाटानगर आकर रद्द होगी। इससे टाटानगर स्टेशन से बड़बिल, नोवामुंडी, चाईबासा समेत अन्य स्टेशन के यात्रियों को परेशानी हुई। पांच घंटे से ज्यादा लेट चलने के कारण रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है क्योंकि 10 बजे की ट्रेन 3 बजे तक टाटानगर आएगी। जानकार बताते हैं कि जनवरी से रेलवे ने जनशताब्दी एक्सप्रेस को टाटानगर में 10 बार से ज्यादा बार रद्द किया है। जनशताब्दी एक्सप्रेस को टाटानगर में रद्द करने से यात्रियों में रेलवे के खिलाफ आक्रोश है। इधर, मुंबई मार्ग की सभी ट्रेनें लेट से टाटानगर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...