टाटानगर में आज से रद्द होंगी ट्रेनें
जमशेदपुर, जुलाई 4 -- टाटानगर से इतवारी, बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस 3 जुलाई से 19 नवंबर तक दिन बदलकर 20 दिन रद्द होगी। हावड़ा की इस्पात एक्सप्रेस भी कई रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से चक्रधरपुर मंडल में कांशबहल स्टेशन के पास लाइन ब्लॉक के कारण आदेश हुआ है। ब्लॉक के दौरान आरा-दुर्ग साउथ बिहार 20 दिन चांडिल से सीनी, कांड्रा होकर चलने के कारण टाटानगर नहीं आएगी। ऋषिकेश-पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को भी 20 दिन टाटानगर के बदले झारसुगुड़ा से संबलपुर कटक होकर पुरी ले जाने का आदेश है। रेलवे के लाइन ब्लॉक से झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.