जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में 30 अप्रैल तक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण चक्रधरपुर मंडल ने यह आदेश जारी किया है। इससे आरक्षित कोच में वेटिंग वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की कई ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने पर अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। 16 अप्रैल से विभिन्न मार्गों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। टाटानगर होकर चलने वाली संतरागाछी-मुंबई स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई तक चलेगी। संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन का फेरा भी बढ़ा दिया गया है। इससे कोल्हान के साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को फायदा होगा। इतवारी, मुंबई समेत अन्य स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का आदेश हुआ है। यह भी पढ़ें- बिहार की ट्रेनों में वेटिंग के कारण टाटा -बक्सर में 30 तक अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.