मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टाटानगर-थावे एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में सफर कर रहे यात्री रवि ठाकुर की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर बेंगलुरु में रहने वाली उनकी भतीजी प्रियंका कुमारी ने रेलवे से मदद मांगी। बताया कि उनके चाचा रवि 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस की एस-12 बोगी में सफर कर रहे है। उन्हें तेज बुखार हो गया है। ठंड भी लग रही है। इसकी जानकारी होते ही रेलवे ने उनसे संपर्क किया। उस वक्त ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन से खुल चुकी थी। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जंक्शन की दी गई। ट्रेन के प्लेटफॉर्म-3 पर पहुंचने के बाद मेडिकल टीम ने एस 12 बागी की सीट संख्या 51 पर सफर कर रहे रवि ठाकुर की जांच कर दवा दी। इसके बाद वह ट्रेन से छपरा के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.