जमशेदपुर, मई 23 -- ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार मामला पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार और ट्रैफिक पुलिस के बीच बहस से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, पोटका क्षेत्र के एक शिक्षक अपने बेटे के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान टाटानगर स्टेशन के पास ट्रैफिक पुलिस हेलमेट जांच अभियान चला रही थी। जांच के दौरान शिक्षक के बेटे को रोककर नियम उल्लंघन के आरोप में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शिक्षक पक्ष का कहना है कि वाहन के सभी कागजात मौजूद थे, केवल मूल दस्तावेज के बजाय फोटो कॉपी थी। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक संजीव सरदार ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की, लेकिन समाधान नहीं होने पर वे समर्थकों के साथ ट्रैफिक चेक पोस्ट पहुंच गए। यह भी पढ़ें- हेलमेट जांच के नाम पर अवैध वसूली और ट्रैफिक जाम पर मानवाधिक...