जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर। टाटानगर से जयपुर ट्रेन शुरू करने का मामला रेलमंत्री के पास लंबित है। सांसद बिद्युत वरण महतो को रेलवे के कार्यपालक निदेशक (जन शिकायत) विकास जैन ने यह जानकारी दी। निदेशक ने बताया कि, प्रस्ताव भेजा गया है। सांसद ने टाटानगर से बेंगलुरु के लिए खड़गपुर, भुवनेश्वर, आंध्र प्रदेश व काटपाडी होकर नई ट्रेन की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि, बेंगलुरु की ट्रेन शुरू होने से मरीजों और छात्रों को सहूलियत होगी। सांसद ने कोरोना के समय से बंद टाटानगर मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की मांग कई बार उठा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.