टाटानगर जम्मूतवी ट्रेन का 24 और 26 को बदलेगा मार्ग
जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। धनबाद रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर जम्मूतवी एक्सप्रेस का मार्ग 14 और 26 जून को बदलेगा। रेलवे में ट्रेन को मुरी, बोकारो के बाद गोमोह, गया और पंडित दीनदयाल स्टेशन होकर चलाने का आदेश हुआ है। इससे जम्मूतवी ट्रेन के सामान्य मार्ग के यात्रियों को दिक्कत होगी। दूसरी ओर, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण आसनसोल मेमू ट्रेन 23, 24 और 27 जून को टाटानगर नहीं आकर आद्रा स्टेशन से ही अप और डाउन करेगी। इससे झारखंड-बंगाल के लोकल यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। यह भी पढ़ें- आसनसोल ट्रेन 23, 24 व 27 को नहीं आएगी टाटानगर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.