जमशेदपुर, जून 10 -- बागबेड़ा पुलिस ने टाटानगर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र सिंह से मारपीट के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के दिन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ग्वाला बस्ती के लोगों ने पत्थर और बांस से हमला किया था। रेलवे अधिकारी ने 28 अप्रैल को बागबेड़ा थाने में जितेंद्र यादव व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उपेंद्र सिंह का बयान दर्ज कर लिया है। मजिस्ट्रेट ने भी मारपीट की घटना पर अपनी रिपोर्ट दी है। यह मामला झारखंड पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया था। बताया जाता है कि 27 अप्रैल को रेलकर्मी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों के साथ ग्वाला बस्ती में अवैध मकान तोड़ने गए थे। तभी स्थानीय लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। जख्मी उपेंद्र सिंह ने तुरंत केस दर्ज कराया, लेकिन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।विधि व्यवस्था डीएसपी स्वयं ...