टाटानगर के रेलकर्मी डिमना लेक में ले रहे तैराकी का प्रशिक्षण
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- जमशेदपुर। रेल कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के हर कार्य के लिए दक्ष बनाने का अभियान शुरू है। इससे गुरुवार को चक्रधरपुर मंडल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में टाटानगर के एक दर्जन से ज्यादा रेल कर्मचारियों को डिमना लेक में तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर ने बताया कि तैराकी सीखने वाले रेल कर्मचारी बाढ़ की स्थिति में यात्रियों की सहायता कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि टीम बनाकर 200 से ज्यादा रेल कर्मचारियों को तैराकी का प्रशिक्षण देना है। यह भी पढ़ें- रेलवे फ्रंट लाइन कर्मचारियों को दे रहा आग बुझाने की ट्रेनिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.