टाटानगर के रेलकर्मियों को डिमना लेक में तैराकी मिला प्रशिक्षण
जमशेदपुर, अगस्त 15 -- टाटानगर के रेल कर्मचारियों को आपदा के दौरान बचाव के लिए प्रशिक्षण देने का अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को चक्रधरपुर मंडल के सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में टाटानगर के 20 रेल कर्मचारियों को डिमना लेक में तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर ने कहा कि तैराकी सीखने वाले रेलकर्मी बाढ़ की स्थिति में यात्रियों की सहायता कर सकेंगे। रेलवे जोन के आदेश पर स्टेशनों के फ्रंटलाइन कर्मचारियों को यात्री सुरक्षा के लिए अग्निशमन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसमें फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल, आग के खतरों की पहचान, सुरक्षा के बुनियादी उपाय और आग लगने पर त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.