जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- जमशेदपुर। टाटानगर में स्थापित मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए एक नया सुविधायुक्त हॉस्टल का निर्माण कराया जाए। रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व जोन के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एमके प्रसाद से मिलकर यह मांग रखी है। मालूम हो कि, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एमके प्रसाद दो दिन पूर्व टाटानगर के मल्टी डिसीप्लिनरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का निरीक्षण करने आए थे। इससे रेलवे ओबीसी संगठन के सदस्यों प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी से प्रशिक्षण में आने वाले कर्मचारियों के ठहरने के लिए हॉस्टल जल्द बनाने पर जोर दिया। इसमें मुद्रिका प्रसाद, अर्जुन साहू, आशीष कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, विजेंद्र प्रसाद, गंगा प्रसाद समेत अन्य शमिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.