जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- यात्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए टाटानगर स्टेशन की ट्रेनों के कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। दो-तीन महीने में टाटानगर से चलने वाली यशवंतपुर, बेंगलुरु, एर्नाकुलम, जलियांवाला बाग, जम्मूतवी, बक्सर, छपरा, कटिहार, गोड्डा और जयनगर जैसी ट्रेनों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इन ट्रेनों में एलएचबी कोच की सुविधा है। दक्षिण पूर्व जोन से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कोच में चोरी, महिला यात्रियों से अभद्र व्यवहार या रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की आसानी से पहचान हो सकेगी। इससे आरपीएफ को तत्काल कार्रवाई करने में सहूलियत होगी। सूचना के अनुसार, रेलवे में स्टेशनों और ट्रेन कोचों में एआई आधारित निगरानी प्रणाली पर जोर दिया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.