जमशेदपुर, जुलाई 21 -- जमशेदपुर। हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफार्म की लाइन अपग्रेड करने के कारण तीन दिन ब्लॉक होगा। इससे टाटानगर और हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनों को संतरागाछी और शालीमार स्टेशन से अपडाउन करने का आदेश हुआ है। रेलवे शेड्यूल के अनुसार, स्टील एक्सप्रेस संतरागाछी और इस्पात एक्सप्रेस शालीमार से खुलेगी। जबकि 24 से 26 जुलाई के बीच हावड़ा से टाटानगर आने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस, शिरडी एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों को दिन बदलकर संतरागाछी और शालीमार स्टेशन से चलाने की तैयारी है। यात्री सुविधा को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से दिन के अनुसार ट्रेनों के खुले और टर्मिनेट की सूचना मार्ग के सभी स्टेशनों को दी गई है जिसे यात्रियों को दिक्कत नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...