खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को अपने निर्धारित समय से घंटे विलंब से चली। जिससे रेल यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 08181 टाटानगर-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन करीब 15 घंटे देरी से चली। जबकि 08182 कटिहार-टाटानगर होली स्पेशल ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे देरी से चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। इसके अलावा 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे लेट चली। वहीं 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 14011 राधिकापुर-आनंदविहार एक्सप्रेस करीब सवा पांच घंटे देरी से चली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.