जमशेदपुर, फरवरी 18 -- होली के यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर से कटिहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से सोमवार को यह आदेश हुआ है। 22 कोच वाली यह होली स्पेशल ट्रेन 2 मार्च से 31 मार्च के बीच पांच फेरा लगाएगी। रेलवे में टाटानगर-बक्सर होली स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना भी है, लेकिन फिलहाल आदेश केवल कटिहार के लिए ही है। रेलवे का मानना है कि स्पेशल ट्रेनों से भीड़भाड़ वाले मार्गों में यात्रियों को सीट मिल सकेगी और सुरक्षित यात्रा संभव होगी। स्पेशल ट्रेन चलने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन का विकल्प भी मिलेगा। ट्रेन का अपडाउन में ठहराव होली स्पेशल ट्रेन को चांडिल, मुरी, बोकारो, राजाबेरा, चितरंजन, कतरास, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और नवगछिया स्टेशन पर ठहराव दिया गया है ताकि...