भागलपुर, अप्रैल 1 -- कटिहार से नवगाछिया थाना बिहपुर, खगड़िया, न्यू बरौनी होते हुए टाटानगर तक चलने वाली त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को आधुनिक एलएचबी रैक में परिवर्तित किया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 29 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस टाटानगर जंक्शन से एलएचबी कोच के साथ चलेगी, जबकि 31 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस का कटिहार जंक्शन से इसी रैक के साथ परिचालन शुरू हो गया है। नई रैक में कुल 22 कोच हैं, जिनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, सात शयनयान, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी तथा दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। इस ट्रेन का ठहराव सेमापुर, काढ़ागोला रोड, कुर्सेला, नवगाछिया, थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.