टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल 23 मई से
जमशेदपुर, मई 19 -- जमशेदपुर। जनजाति दिवस पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें टाटानगर-आनंद विहार, रांची-दिल्ली और हावड़ा-नई दिल्ली रूट शामिल हैं। टाटानगर-आनंद विहार स्पेशल 23 मई की रात 12:30 बजे टाटानगर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार-टाटानगर स्पेशल 25 मई की रात 1:45 बजे आनंद विहार से चलेगी और देर रात 12:15 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मुरी और बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर भी रुकेगी। स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.