जमशेदपुर, मई 13 -- आदित्यपुर यार्ड से टाटानगर स्टेशन और सलगझूडी केबिन तक थर्ड लाइन पर सितंबर तक मालगाड़ी दौड़ने की संभावना है। थर्ड लाइन को अपग्रेड करने की योजना के तहत रेलवे जगह-जगह ब्लॉक लेकर सिस्टम अपडेट कर रहा है। टाटानगर से आदित्यपुर तक आरआरआई पैनल से थर्ड लाइन को जोड़ने के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। चक्रधरपुर मंडल ने लाइन ब्लॉक का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व जोन को भेज दिया है। करीब एक वर्ष से तैयार थर्ड लाइन का वरिष्ठ अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि समय पर मालगाड़ी सुचारू रूप से चल सके। ब्लॉक का आदेश मिलने के बाद रेल कर्मचारी नए आरआरआई से सिग्नल, पॉइंट और अन्य परिचालन यंत्रों को लॉन्च करेंगे।थर्ड यह भी पढ़ें- टाटानगर राउरकेला मेमू ट्रेन कल से 18 तक रद्द लाइन पर मालगाड़ी चलने से टाटानगर से राउरकेला और खड़गपुर मुख्य लाइन पर मालगाड़ियों...