नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- साल 2026 में भारतीय मार्केट में कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हो चुकी हैं। अब साल के आखिर तक टाटा मोटर्स, होंडा और हुंडई अपनी 3 नई इलेक्ट्रिक SUV पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें टाटा की नई सफारी.ev, होंडा की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV और हुंडई की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं। इन तीनों गाड़ियों में नए डिजाइन के साथ कई शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की लॉन्च टाइमलाइन, रेंज और फीचर्स के बारे में विस्तार से।टाटा सफारी.ev टाटा मोटर्स नवंबर 2026 में अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV सफारी.ev पेश कर सकती है। यह तीन रो वाली SUV होगी। इसमें 6 और 7 सीटों के ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मुकाबला महिंद्रा XEV 9S और MG Hector Tomahawk EV जैसी गाड़ियों से हो सकता है। इस...