नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- इंडियन कार मार्केट में आने वाले समय में कई नई एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यहां हम आपको टाटा मोटर्स और और होंडा के साथ मारुति सुजुकी की एक अपकमिंग माइक्रो एसयूवी भी है, जो टाटा पंच को टक्कर दे सकती है। तो आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग एसयूवी के बारे में जानते हैं।न्यू जेनरेशन टाटा नेक्सॉन (Garud) टाटा नेक्सॉन कंपनी की सबसे ज्यादा सेल होने वाली SUVs में शामिल है। अगर आप भी नेक्सॉन फैन और नई नेक्सॉन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपनी नेक्सॉन का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग नेक्सॉन का इंटरनल नेम Garud है। इस SUV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। नई नेक्सॉ...