नई दिल्ली, जून 17 -- इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इंडियन मार्केट में कुछ जबर्दस्त eSUV की एंट्री होने वाली है। इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में टाटा सिएरा ईवी के साथ किआ सिरोस ईवी और होंडा की एक ईवी शामिल है। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको धांसू लुक के साथ तगड़े फीचर भी देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी क्या कुछ ऑफर कर सकती है।Kia Syros EV यह भारतीय बाजार में किआ की पहली किफायती और मास मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। अगस्त 2026 में लॉन्च होने वाली किआ साइरोस ईवी, टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी को टक्कर देगी। अपने ICE मॉडल की तरह ही K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इलेक्ट्रिक वीइकल स...