नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- सख्त होते एमिशन नॉर्म्स के कारण कई कार कंपनियों ने डीजल इंजन को अपने लाइनअप से हटा दिया है। हालांकि, ज्यादा रनिंग करने वाले ग्राहकों के लिए डीजल आज भी एक अच्छा ऑप्शन है। यही वजह है कि कुछ कंपनियां अभी भी अपनी एसयूवी में डीजल इंजन ऑफर कर रही हैं। अगर आप भी डीजल इंजन के फैन हैं और नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिन आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। इंडियन मार्केट में कई शानदार डीजल एसयूवीs की एंट्री होने वाली है। इनमें Tata Curvv Series X Diesel, Mahindra Vision S, नई Toyota Fortuner के साथ Kia Sorento जैसे मॉडल शामिल हैं। खास बात है कि इनमें से एक एसयूवी 4 सितंबर को ही लॉन्च होने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।Tata Curvv Series X Diesel टाटा आने वाले दिनों में Curvv Coupe एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉ...