टाकू की आमसभा में शिक्षकों के लंबित प्रोमोशन और वेतन निर्धारण पर जताई चिंता
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टाकू) की वार्षिक आमसभा रविवार को अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज में संघ के अध्यक्ष प्रो. इंदल पासवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों के प्रोमोशन, वेतन निर्धारण, भविष्य निधि, परीक्षा पारिश्रमिक और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। महासचिव डॉ. अशोक कुमार रवानी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय एवं अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया। बैठक में वर्ष 2020 और उसके बाद नियुक्त शिक्षकों के चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बावजूद प्रोमोशन में हो रहे विलंब पर चिंता जताई गई। संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से लंबित प्रोन्नति और वेतन निर्धारण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने की मांग की। शिक्षकों के वर्तमान भविष्य निधि को सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.