गढ़वा, अप्रैल 5 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा ने श्रीबंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा को पत्र लिखकर सिंदुरिया एवं टाऊनशिप क्षेत्र में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला पार्षद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि सेल प्रबंधन द्वारा 25 अप्रैल के बाद टाऊनशिप के कई आवासों की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने की संभावना है। ऐसे में वहां निवास कर रहे लोगों के समक्ष अंधेरे में जीवन यापन करने की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी जो बेहद चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि टाऊनशिप क्षेत्र में रहने वाले कई परिवार लंबे समय से वहीं निवास कर रहे हैं और उनकी दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में बिजली एक अहम जरूरत है।बिजली आपूर्ति बंद होने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.