मुरादाबाद, मार्च 28 -- 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र से जुड़े टाउन 3 के उपभोक्ताओं को शाम 4:बजे तक बिजली नहीं मिल पाएगी। एलटी एबीसी केवल बदले जाने का कार्य चलेगा। जिसके चलते सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बिलारी के मोहल्ला गल्ला स्टोर,जामा मस्जिद ,बाजार वाली मस्जिद, कुचला, सरकारी अस्पताल,बाल्मीकि बस्ती के उपभोक्ताओं को बिजली समस्या का सामना करना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद ग्रामीण ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह विद्युत संबंधी कार्य समय पूर्व निपटाले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.