देवरिया, अप्रैल 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को टाउन हॉल से जिला पंचायत तक महिलाओं ने पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नारी शक्ति जिंदाबाद, मोदी धन्यवाद जैसे स्लोगन लिखी दफ्तियों को हाथ में लेकर मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।जिला पंचायत परिसर में पहुंचने के बाद महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान शक्ति दौड़ भी लगाई गई तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दीवार लेखन भी किया गया। यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण के लिए यह विधेयक मील का पत्थर: शशांक जिला पंचायत परिसर में सभा को संबोधित करते हुए नपा अध्यक...