भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। टाउन हॉल में सोमवार को होने वाले भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार यहां सभी 16 अंचलों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। ताकि पीड़ित लोग अपनी शिकायत संबंधित अंचल के काउंटरों पर ही करें। इससे विभाग के पदाधिकारियों को स्क्रूटनी करने में आसानी होगी। आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक यहां अंचलवार लगाए गए काउंटर पर किया जाएगा। विभाग की ओर से आवेदन के साथ अंचल का नाम, अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर जरूर डालने की अपील की गई है। इससे आमलोगों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी मैसेज से मिलती रहेगी। विभाग ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि जिस समस्या के लिए वे जनकल्याण संवाद में आ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.