टाउन हॉल में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
देहरादून, मई 25 -- देहरादून। नगर निगम के टाउन हॉल में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक ने लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर्यावरण, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने नागरिकों से कपड़े और जूट के बैग का उपयोग बढ़ाने तथा प्लास्टिक कचरे को कम करने की अपील की। कार्यक्रम में नगर निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.