भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर । कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के नेतृत्व में गुरुवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन होगा। इसको लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शहर के टाउन हाल में आयोजित होगी। इसको लेकर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि जिला उत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कविता व कहानी लेखन, चित्रकला समेत अन्य विधाओं की प्रतियोगिता होगी। इस कार्यक्रम में कुल 110 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विधाओं में प्रथम आने वाले छात्रों का चयन राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.