जमशेदपुर, दिसम्बर 20 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के डीलरों को 4जी ई-पॉश मशीन वितरण का कार्यक्रम दो दिनों से चल रहा है। पहले चरण में जमशेदपुर अक्षेस और मानगो नगर निगम क्षेत्र के कुल 430 डीलरों को 4जी ई-पॉश मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि मशीन सौंपने से पूर्व उन्हें इसे संचालित करने का प्रशिक्षण सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में दिया जा रहा है। शनिवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी ने दर्जनों डीलरों को नई ई-पॉश मशीन सौंपी। यह कार्यक्रम रविवार को भी जारी रहेगा। अनुभाजन क्षेत्र में करीब 600 डीलर हैं। दूसरे चरण में बाकी को ई-पॉश मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.