सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित विलियम्स हाई स्कूल परिसर में बने ऑडिटोरियम को टाउन हॉल की तर्ज पर आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। लगभग 1.23 करोड़ रुपये की लागत से इसके पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां 200 लोगों के बैठने की अत्याधुनिक व्यवस्था उपलब्ध होगी। यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व फंड के तहत बिहार योजना विकास विभाग द्वारा कराई जा रही है। विभाग द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार इस कार्य को अप्रैल माह तक पूरा किया जाना था, लेकिन वर्तमान प्रगति को देखते हुए तय समय पर इसका पूरा होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है, फिर भी फ्लोरिंग, रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था, कुर्सियों की स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण कार्य अभी शेष हैं। कार्यस्थल ...