बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो नगर क्षेत्र से 15 दिनों के अंतराल में तीन महिलाएं गायब हो चुकी है, उनमें से दो महिलाओं के अर्धनग्न शव बरामद किए जा चुके है। इसी कड़ी में टाउन सर्किल के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से तीसरी महिला रहस्यमई तरीके से गायब है। सेक्टर 12 निवासी 44 वर्षीय रिंकू कुमारी के पति बोकारो से बाहर नौकरी करते है, वो बेटे के साथ सेक्टर 12 के आवास में रहती है। चार फरवरी को वो सुबह 11 बजे निजी काम से घर से बाहर निकली, परंतु लौटकर घर वापस नहीं आई। शाम तक इधर उधर खोजबीन के बाद महिला के भाई ने थाने में अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए लिखित शिकायत किया है। आवेदन में दिए गए हुलिया तस्वीर व मोबाइल नंबर को आधार बनाकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जिले भर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इसके बावजूद दो दिन बीतने के बा...