इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- क्षेत्र के ग्राम निलोई में टाउन बिजली लाइन को हटाकर ग्रामीण फीडर धनुवां से जोड़ने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए लाइन को टाउन फीडर से जोड़ने की मांग की। प्रमोद कुमार जाटव के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि एसडीओ आनंदपाल और अवर अभियंता कौशल पांडेय द्वारा करीब पांच दिन पहले गांव की बिजली आपूर्ति को टाउन लाइन से हटाकर धनुवां स्थित ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले टाउन फीडर से जुड़ाव होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिल रही थी, लेकिन अब आपूर्ति बाधित हो रही है और कटौती भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.